Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


पिज्जा डिलीवरी के साथ लोग मतदान को होंगे जागरूक।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 3, 2024 Tags: , , , , ,

-स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए किए जा रहे हैं अनोखे प्रयोग।

BOL PANIPAT : 3 मई। मैकडोनाल्ड पीजा डिलीवरी के साथ अब लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का काम भी किया जाएगा। इसी को लेकर जिला प्रशासन के स्वीप जागरूकता कार्यक्रम से जुड़े हितेश चंद्र ने यह अनोखी पहल की है। पिज्जा डिलीवरी के साथ अब मतदान जागरूकता स्टीकर भी लगाया जा रहा है। जिला में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त डा पंकज यादव, चुनाव नायब तहसीलदार सुदेश राणा के नेतृत्व में मतदाताओं को मतदान की तिथि, स्लोगन आदि  द्वारा अनोखे प्रयोग किए जा रहे हैं। एडीसी डॉ पंकज यादव ने कहा कि आगामी 25 मई को मतदान होगा। जिला में ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान में हिस्सा लें इसीलिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इसी को लेकर डॉ. हितेश चंद शर्मा द्वारा इनकी अनुपालना भली भांति की जा रही है। मैकडोनाल्ड पिज्जा आउट लेट बिग बाजार सेक्टर 25 में लोगों के अच्छी खासी भीड़ रहती उन्हे बिलिंग एवम कैरी बैग में मतदान जागरूकता इंक स्टंप लगाकर पिज्जा सप्लाई किया जा रहा है। आउट मैनेजर टीम सहित सभी को जिला निर्वाचन विभाग द्वारा प्रदत्त जागरूकता स्टंप को स्व रुचि से लगाकर ग्राहकों को मतदान के प्रति प्रेरित कर रहे हैं साथ में पिज्जा कैरी बैग पर मतदान तिथि युक्त आकर्षक स्टंप भी लगा रहे हैं। बिग बाजार ट्रेड मॉल पर भी इंक स्टंप द्वारा बिलिंग पर संदेश 25 मई, वोट डालने के लिए मतदान तिथि को  मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। वही सनौली रोड स्थित स्मार्ट मॉल में भी बिलिंग स्लिप पर स्टंप लगाकर ग्राहकों को मतदान के प्रति आकर्षित किया जा रहा है। सिविल हॉस्पिटल पानीपत में भी ओपीडी में रोगी रजिस्ट्रेशन पर्चियों पर भी स्टंप लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। जहा रोजाना हजारों रोगियों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Comments