Sunday, May 24, 2026
Newspaper and Magzine


राजकीय बहुतकनीकी संस्थान जाटल पानीपत में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 5, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 5 मई। तकनीकी शिक्षा विभाग ने राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में तीन वर्ष के डिप्लोमा इंजीनियरिंग और लेटरल इंट्री स्कीम में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान के प्रधानाचार्य राजीव नरवाल एवं उपप्रधानाचार्य जसबीर सिंह ने बताया कि इस संस्थान में पांच शाखाओ केमिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और टेक्सटाइल टेक्रोलॉजी में तीन वर्षीय डिप्लोमा करवाया जाता है। जिसके लिए आवेदक स्वयं तथा संस्थान में आकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। जिसकी अंतिम तिथि 3 जून 2024 है। इसी तरह लेटरल एंट्री स्कीम के तहत सीधे दुसरे साल में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मई 2024 है।
एडमिशन इंचार्ज पुनीत गर्ग ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए अनिवार्य दस्तावेज दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए। उपरोक्त दस्तावेज के साथ लेटरल एंट्री दाखिले के लिए दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र के साथ बारहवी पी. सी. एम. या एनएसक्यूएफ लेबल 4 या दो साल आईटीआई कोर्स प्रमाण पत्र जरूरी है।
राजकीय पॉलिटेक्रिक में चल रहे कोर्स का विवरण कोर्स केमिकल इंजीनियरिंग के लिए 60 सीट, कंप्यूटर इंजीनियरिंग के लिए 60 सीट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 60 सीट, मेकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 60 सीट व टेक्सटाइल टेक्रोलॉजी के लिए 60 सीट हैं।

Comments