पीएम नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल गरीब कल्याण और सुशासन की गांरटी-कुलदीप कौशिक
-भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल करने में आधार साबित होगी विकसित संकल्प यात्रा
BOL PANIPAT : 12 जनवरी। भाजपा नेता कुलदीप कौशिक ने शुक्रवार को गांव गढ़ी भलौर और मतनौली गांव में पहुंची विकसित यात्रा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन के साथ अंतिम पात्र व्यक्ति तक जन कल्याणकारी नीतियों का लाभ पहुंचाना ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मोदी की गारंटी के रथ गांव-गांव जरूरतमंदों के द्वार तक पहुंच रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल करने का आधार साबित होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हर वर्ग का कल्याण हो रहा है और वास्तविक लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। पुरे प्रदेश में फसलो के दाम किसानों के खातेंा में 24 घंटे में पहुच रहे हैं ।
कुलदीप कौशिक ने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी स्टॉल्सों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों को वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियां लागू कर किसान, कमेरे और मजदूर वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन भी उपस्थित जन स्मूह ने सुना । इस मौके पर भाजपा नेता विनोद छोकर,जीएम रोडवेज कुलदीप जांगड़ा और बीडीपीओ शक्ति सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments