Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


अब कारागार में कैदियों को आरसेटी द्वारा दिया जायेगा स्वरोजगार प्रशिक्षण : चरणजीत सिंह

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at May 6, 2024 Tags: , , , ,

-समाज सुधार में कैदियों को  प्रशिक्षण देना  आरसेटी संस्थान  की एक अनूठी पहल : चरणजीत सिंह

-जिला कारागार पानीपत में कैदियों व बंदियों को किये गए प्रमाण पत्र वितरित

BOL PANIPAT ,  जिला कारागार पानीपत  व  पंजाब नेशनल बैंक  ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के  संयुक्त तत्वाधान में जिला कारागार पानीपत में जयप्रकाश नारायण पंजाब नेशनल बैंक  ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिवाह  पानीपत द्वारा मशरूम की खेती व मोमबत्ती बनाने के कोर्स का समापन हुआ और  प्रमाण पत्र वितरित किये गए कार्यक्रम का उद्घाटन  मुख्य अतिथि  चरणजीत सिंह राज्य निदेशक हरियाणा व  पंजाब   द्वारा रिबन  काटकर  किया गया  , कारागार में विशिष्ट अतिथि के रूप में भूषण शर्मा , मंडल प्रमुख , पंजाब नैशनल बैंक और अधीक्षक जिला कारागार श्री देवी दयाल दयाल जी रहे ,  जिला अग्रणी प्रबंधक तुला राम ,  संस्थान के निदेशक नीरज मंडल , सहायक अनिल कुमार , व राजकुमार कादियान  मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक नीरज मंडल  द्वारा की गयी  व मां सरस्वती वंदना व वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया  स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी को  भाव विभोर कर दिया इस दस  दिवसीय  प्रशिक्षण शिवर में पानीपत जिला कारागार के  70  केदियो व बंदियों को मशरुम की खेती व मोमबत्ती बनाने का  प्रशिक्षण प्रदान किया गया था  

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि  चरणजीत  सिंह , राज्य निदेशक  ने कहा कि   तेजी से बढ़ती जनसंख्या और घटते रोजगार के अवसर के वर्तमान दौर में स्वरोजगार योजनाएं  ही सब को रोजगार देने का एकमात्र साधन है उन्होंने कहा कि व्यक्ति की कार्यकुशलता बढ़ाने का एकमात्र उपाय प्रशिक्षण देना है इसी के दृष्टिगत इस कैदियों व बंदियों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है अक्सर कई कैदी जीवन में किसी गलती के चलते जेल में पहुंच जाते हैं। ऐसे में उन्हें अपराध की दलदल से बचाने व नकारात्मक माहौल के प्रभाव से दूर करने के लिए उन्हें वोकेशनल कोर्स से जोड़ा जा रहा है। कैदी कारागार से बाहर जाने के बाद बेहतर जीवन जी सकें।  इस के साथ साथ राज्य निदेशक  चरणजीत   सिंह द्वारा बताया गया की कि इस संस्थान में 64    प्रकार के प्रशिक्षण निशुल्क  प्रदान किए जाते हैं यही नहीं प्रशिक्षणार्थियों को रहने और खाने की व्यवस्था भी  निशुल्क दी जाती है ताकि सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाया जा सके उन्होंने कहा कि रोजगार जीवन का आधार है लेकिन आजादी के 75  साल बाद भी बेरोजगारी  मुक्त समाज की स्थापना नहीं हो पाई है हमारे देश में शिक्षित बेरोजगारों की संख्या 12 करोड़ से अधिक है ये  नवयुवक या तो परिवार के अन्य सदस्यों पर  निर्भर है या कम वेतन पर काम करते हैं ऐसे दौर में ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से स्वरोजगार का प्रशिक्षण देकर विभिन्न बैंकों से ऋण दिलवाकर शिक्षित बेरोजगारों को स्वरोजगार स्थापित करवाना एक सराहनीय कदम है

विशिष्ट अतिथि  भूषण शर्मा , मंडल प्रमुख , पंजाब नैशनल बैंक द्वारा बताया गया की प्रशिक्षण लेने के बाद जिला जेल से निकलने वाले कैदी अब बेहतर जीवन यापन कर सकेंगे। कारागार में कैदियों को स्वरोजगार प्रदान करने की दिशा में बहुत महत्वाकांक्षी कोर्स शुरू किया गए  है । जिसके तहत अभी तक  कैदियों को फ़ास्ट फ़ूड प्रशिक्षण , मशरुम की खेती व मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया जा चूका है और आगे भी इसी प्रकार रोजगार परक कोर्स आगे भी कारगार में जारी रखेगे ताकि प्रशिक्षण के बाद   कारागार से बाहर जाकर नए जीवन की शुरुआत कर सकें। उन्होंने  कहा कि बेरोजगारी का एक बड़ा कारण लोगों की अकुशलता अथवा हुनर का ज्ञान न  होना भी है यही कारण है कि भारत विशेष तकनीशियनों  के अभाव के दौर से  गुजर रहा है देश में योग्य युवा  मिल नहीं रहे हैं और जो योग्य हैं वह विदेश चले जाते हैं ऐसे दौर में यह प्रशिक्षण संस्थान स्वरोजगार के माध्यम से  बेरोजगारी मिटाने में  मील का पत्थर साबित होगा यहां प्रदेश का कोई भी 18 से 45 वर्ष का युवक या युवती नि शुल्क प्रशिक्षण ले सकता है

अग्रणी बैंक प्रबंधक तुला राम   ने कहा कि अनपढ़ ही नहीं उच्च शिक्षा प्राप्त  नव युवकों के समक्ष भी बेरोजगारी की समस्या है ऐसे समय में कक्षा दो से स्नातक पास लोगों को प्रशिक्षणदेकर व स्वरोजगार स्थापित करवाकर सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के सभी प्रयास किए  जा रहे हैं इसी प्रकार केदियो व बंदियों को जिला कारगर में प्रशिक्षणप्रदान कर के समाज सुधर करने का उद्देष्य पूर्ण होगा    उन्होंने कहा की  इस दस  दिवसीय फास्ट फूड स्टाल उद्यमी प्रशिक्षणके दौरान फास्ट  फ़ूड व   बैंकिंग सिस्टम की पूरी जानकारी दी जाएगी उन्होंने कहा कि वाणिज्य को बैंकिंग में किस तरह से सुचारू रूप से प्रयोग किया जाये  तथा   तकनीक का संपूर्ण मिश्रण इस कार्यक्रम में सिखाया जाएगा।

मच संचालन अनिल मलिक द्वारा किया गया और अंत में वोट ऑफ़ थैंक्स सहायक राजकुमार कादियान द्वारा किया गया

इस अवसर पर राज्य निदेशक हरियाणा व पंजाब चरणजीत सिंह, मण्डल प्रमुख मण्डल कार्यालय पानीपत भूषण शर्मा , जिला अग्रणी प्रबंधक तुला राम , संस्थान के निदेशक नीरज मंडल, जिला कारागार के अधीक्षक देवी दयाल , जिला कारागार के उप अधीक्षक मैडम गीता व उप अधीक्षक संदीप जी  , सहायक  राजकुमार कादियान, अनिल मलिक , संकाय रवि कुमार व नरेंद्र मलिक मौजूद रहे ।

Comments