Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने किया प्रदर्शन 

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at June 18, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : अग्निपथ योजना के विरोध में लगातार प्रदर्शन हो रहे है। जहां शनिवार को पानीपत में भी युवा सड़कों पर उतरे। इस दौरान युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि सरकार उनकी चार साल की मेहनत को खराब कर रही है।  युवाओं ने आईबी कॉलेज के गेट पर लगभग आधे घंटे तक प्रदर्शन किया।  संजय चौक से युवाओं के निकलने के बाद सैकड़ों की संख्या में पुलिस कर्मी भी युवाओं के साथ साथ चल दिए। लघु सचिवालय के सामने युवाओं का पैदल मार्च पहुंचा तो पुलिस ने पहले युवाओं को अंदर जाने से रोका। इसके बाद युवा प्रदर्शन करने लगे। डीएसपी संदीप के आदेश पर युवाओं को खुद पुलिस हाथ पकड़कर अंदर ले जाने लगी। इससे युवा डर गए और इधर उधर होने लगे।

 वहीं लघु सचिवालय के अंदर प्रदर्शन होने के बाद जब ड्यूटी मजिस्ट्रेट कमल गिरधर पहुंचे तो एक युवा ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को कहा कि यदि हमारी जगह आपके बच्चे होते तो आप क्या करते । इसके बाद युवा रोने लगा। कमल गिरधर ने उसे चुप करवाकर गले लगाया और कहा कि बेटा तू भी मेरा बेटा है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने युवाओं को कहा कि हम आपकी बात सरकार तक बात पहुंचा देंगे  । 

Comments