Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


915 ग्राम गांजा सहित नशा तस्कर गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 7, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 7 मई 2024, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने गोहाना रोड पर आरडी फाइबर फैक्टरी के पास एक नशा तस्कर को 915 गांजा सहित गिरफ्तार किया।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गोहाना रोड बिंझौल मोड़ पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की बिंझौल गांव निवासी कृष्ण पुत्र दरिया सिंह मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। कृष्ण गोहाना रोड पर आरडी फाइबर फैक्टरी के पास प्लास्टिक की थेली में मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान कृष्ण पुत्र दरिया सिंह निवासी बिंझौल के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार पानीपत अस्तित्व पाराशर की मौजूदगी में युवक की प्लास्टिक थेली की तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 915 ग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गांजा बेचकर शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाना चाहत था।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाउन में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसकी बेल हो गई।

Comments