Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ खेलते दो युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 16 हजार की नगदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 19, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 सितंबर 2025, थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र में शराब ठेके के पास जुआ खेल रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश पत्ते व दाव पर लगी 16 हजार रूपए की नगदी बरामद हुई है।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खाईवाली सहित अवैध धंधों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की एक टीम वीरवार को गश्त के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की दो युवक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित शराब ठेके के पास खड़ी बस की आड में बैठकर ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है।
पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे दोनों युवकों को काबू किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश पत्ते व दाव पर लगी 16 हजार रूपए की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान गंगाराम कॉलोनी निवासी आफताब पुत्र खुशरूद्दीन व गोपाल कॉलोनी निवासी सतीश पुत्र हवासिंह के रूप में बताई।

प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में गैम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments