रेलवे लाइन के पास ट्रैक्सी ड्राइवर से गाड़ी व पर्ल ढाबा के पास युवक से बाइक छीनने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 07 मई 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने आठ मरला रेलवे लाईन के पास टैक्सी ड्राइवर से उसकी हुंडई ओरा गाड़ी, मोबाइल, नगदी व जीटी रोड़ पर पर्ल ढ़ाबा के पास युवक से बाइक छीनने वाले चार आरोपियों को सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया।
सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के 4 युवक शाम विकास नगर रेलवे लाइन अंडर पास के नजदीक से घूम रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर चारों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान आकाश पुत्र कुलदीप निवासी आजाद नगर पानीपत, लवली पुत्र संजीव निवासी सदर बाजार, गौरव पुत्र पपू निवासी शिव कॉलोनी व शिवम उर्फ कटप्पा पुत्र भरत निवासी मंगल कॉलोनी करनाल के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ में आरोपियों ने 1 मई की रात आठ मरला रेलवे लाईन के पास एक युवक से कार, मोबाइल व नगदी छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना मॉडल टाउन में आशीष पुत्र सुरज निवासी आठ मरला की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
तीन आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड
आरोपी लवली, गोरव व शिवम का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी लवली के खिलाफ 4, आरोपी गौरव के खिलाफ 3 व आरोपी शिवम के खिलाफ मारपीट, चोरी व स्नैचिंग 2 अभियोग करनाल में दर्ज है। आरोपी गौरव जनवरी 2023 में व आरोपी लवली गत फरवरी में व आरोपी शिवम गत मार्च महिने में जेल से बेल पर बाहर आया था।
शराब पार्टी करते समय रची लूट की साजिश
पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ आरोपी लवली, गौरव व शिवम साथी आरोपी आकाश से मिलने के लिए 1 मई को करनाल से पानीपत आए थे। देर शाम चारों आरोपियों ने आठ मरला में एक खाली जगह में बैठकर शराब पार्टी की। इसी दौरान चारों आरोपियों ने मिलकर राहगिरों को लूटने की साजिश रची। शराब पार्टी के बाद चारों आरोपी आकाश की स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर रेलवे लाईन की तरफ आ गए। यहा हुंडई ओरा गाड़ी में बैठे युवक से मारपीट कर मोबाइल फोन, नगदी व गाड़ी छीनकर फरार हो गए थे।
गाड़ी थर्मल के पास खराब होने पर लावारिस हालत में छोड़ी
वारदात को अंजाम देकर आरोपी लवली व गौरव छीनी गई गाड़ी में सवार होकर व आरोपी आकाश व शिवम बाइक पर सवार होकर मतलौडा की तरफ निकल लिए। रास्ते में थर्मल के पास गाड़ी खराब हो गई तो चारों आरोपी गाड़ी को वही छोड़कर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए थे। थाना माडल टाउन पुलिस ने सोमवार को गाड़ी को थर्मल के पास से बरामद कर लिया था।
बाद में जीटी रोड पर पर्ल ढाबा के पास एक बाइक छीनी
सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि गहनता से पूछताछ में आरोपियों ने उक्त वारदात को अंजाम देने के बाद जीटी रोड पर पर्ल ढाबा के पास एक युवक से ग्लैमर बाइक व 10400 रूपये छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बाइक छीनने की वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में राकेश पुत्र रामकिशन निवासी माछरौली की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इसके अतिरिक्त आरोपी लवली, गौरव व शिवम ने 30 अप्रैल को करनाल में लेक के नजदीक एक युवक स्कूटी छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पूछताछ में खुलासा हुआ आरोपियों के अपने खाने पीने के शौक पूरा करने व शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए एकाएक लूट की उक्त वारदातों को अंजाम दिया।
सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि छीनी गई नगदी, मोबाइल, बाइक व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद करने के लिए पुलिस ने मंगलवार को चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।
थाना माडल टाउन में आठ मरला निवासी आशीष पुत्र सुरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह टैक्सी ड्रावर है। 1 मई को वह अपनी हुंडई ओरा गाड़ी लेकर दिल्ली गया था। वह देर रात वापिस घर लौट रहा था। जब वह आठ मरला रेलवे लाईन के पास पहुंचा तो वह गाड़ी को रोक कर पेशाब करने लगा। बाद में जब गाड़ी में बैठा तो जाटल रोड की ओर से एक स्पेंडर बाइक पर सवार होकर चार लड़के आए। लड़कों ने बाइक गाड़ी के आगे रोक दी। बाइक से उतर कर दो लड़कों ने गाड़ी का दरवाजा पकड़ लिया व दो लड़को ने मारपीट कर जबरदस्ती उसको गाड़ी से नीचे उतार दिया। उस जान से मारने की धमकी देते हुए दो लड़कों ने उसको पकड़ लिया और एक ने जेब से मोबाइल फोन व 8280 रूपये की नगदी निकाल ली। उसको धक्का देकर दो बदमाश गाड़ी को छीनकर गोहाना रोड की ओर फरार हो गए। और दो बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। आशीष की शिकायत पर थाना माडल टाउन में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments