Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित अलग अलग स्थान से दो आरोपी गिरफ्तार. दो देसी पिस्तौल बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 21, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 जुलाई 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने शनिवार को थाना चांदनी बाग क्षेत्र में अलग अलग स्थान से दो आरोपियों को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्तौल बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पवन निवासी डाहर व सुशील निवासी कानपुर यूपी हाल 70 माइल स्टोन ढाबा बाबरपुर के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि शनिवार को उनकी एक टीम विशेष चैकिंग अभियान के तहत सनौली रोड काला आंब मोड़ पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर बनाए हुए थी। टीम को इसी दौरान पानीपत शहर की और से एक संद्विग्ध किस्म का युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान पवन पुत्र अमन निवासी डाहर के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्टल 30 बौर बरामद हुआपिस्टल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। 
युवक को देसी पिस्टल का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको हथियार रखने का शौक है। आरोपी ने शौक पूरा करने के लिए उक्त देसी पिस्टल करीब 1 महिना पहले हरिद्वार में एक अज्ञात युवक से 25 हजार रूपए में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि इसी प्रकार सीआईए थ्री की दूसरी टीम ने शनिवार को सेक्टर 25 में हनुमान चौक के पास आरोपी सुशील पुत्र बृजलाल निवासी कानपुर यूपी हाल 70 माइल स्टोन ढाबा बाबरपुर को एक 32 बौर अवैध देसी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह बाबरपुर के पास 70 माइल स्टोन ढाबा पर मैनेजर का काम करता है। उसकी दिन के 12 बजे से रात के 12 बजे तक ड्यूटी होती है। डयूटी खत्म होने के बाद वह रात को अकेला कमरे पर जाता था। उसको हथियार की जरूरत थी। आरोपी ने उक्त देसी पिस्टल करीब 6 महिने पहले यूपी के कैराना बस अड्डा पर मिले सादा नाम के युवक से 50 हजार रूपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा।

Comments