छात्रा ऋचा शर्मा ने अंग्रेज़ी एम ए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया
BOL PANIPAT : आई बी महाविद्यालय की छात्रा ऋचा शर्मा ने अंग्रेज़ी एम ए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में पूरे पानीपत में प्रथम तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चतुर्थ स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय के गौरव को बढ़ाया । इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय गर्ग ,अध्यक्ष डॉ नीलम दाहिया व डॉ मधु शर्मा ने इस मेधावी छात्रा व उसके परिवार को बधाई दी ।छात्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय विभाग के सभी शिक्षकों को देते हुए उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

Comments