Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज जी की अध्यक्षता में हुई श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति की बैठक. 


-श्री हनुमान जन्मोत्सव के अंतर्गत हुए सफल कार्यक्रम के लिए सभी का आभार एवं धन्यवाद किया गया।

BOL PANIPAT : (17 मई) श्री हनुमान जन्मोत्सव के तत्वावधान में एक मीटिंग आज सैक्टर 25 स्थित श्री रघुनाथ धाम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज जी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें श्री हनुमान जन्मोत्सव के अंतर्गत हुए सफल कार्यक्रम के लिए सभी का आभार एवं धन्यवाद किया गया।
मीटिंग की शुरूआत श्री हनुमान चालीसा के पावन पाठ से हुई। तत्पश्चात हनुमान जन्मोत्सव  समिति के सदस्यों रमेश माटा, विकास गोयल, किशन रेवड़ी, सूरज दुरेजा ने सभी धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक, व्यापारिक, महावीर सभाओं एवं सभी सहयोगी संस्थाओं का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि पानीपत की विशेषता बताते हुए कहा कि यहां सभी संस्थाएं मिल जुल कर सभी धार्मिक कार्यों एवं आयोजनों में बढ़चढ़कर भाग लेकर उसे सफलता की ओर ले जाते हैं।  उन्होंन आगे कहा कि ‘अंधेरे में जो बैठे हैं नजर उनपर जरा डालो, ए रोशनी वालों’ उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन की यही सार्थकता है कि हम पूरे समाज को साथ लेकर चलें। उन्होंने कहा कि श्री हनुमान जी महाराज जी के आशीर्वाद से मुश्किल से मुश्किल कार्य संपन्न हो जाते हैं। मंच संचालन वेद बांगा, कैलाश नारंग एवं वेद पराशर ने किया।

 इस अवसर पर दशहरा कमेटी रजि. सनौली रोड, सबको रोशनी फाउण्डेशन, श्री सनातन धर्म सगठन, श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार, श्री सनातन धर्म मन्दिर श्री भीम गोडा, श्री राम मन्दिर वार्ड नं. 7, संकटमोचन बाल हनुमान सभा वार्ड नं. 8, श्री गुरू ग्रंथ साहिब सेवक जत्था, खाटू श्याम परिवार, श्री कृष्णा मन्दिर, मन्दिर श्री महावीर सभा वार्ड नं. 10, श्री कांशी गिरि मन्दिर, सनौली रोड, श्री राम शिशु विद्या मन्दिर, श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर, श्री सांई बाबा मन्दिर ऊझा रोड, श्री शिव मन्दिर चढ़ाऊ मौहल्ला, श्री अवधधाम मन्दिर, दी पानीपत हैण्डलूम एसोसिएशन अमर भवन चौक, एस.डी कॉलेज रोड, प्रजापति दक्ष समिति, रोटरी क्लब रेनबो के सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर ब्रह्मर्षि श्रीनाथ जी महाराज, विधायक प्रमोद विज, महापौर अवनीत कौर, स. भूपेन्द्र सिंह, विरेन्द्र सोनी, मनोज मक्कड़, बलराम नंदवानी, राजेन्द्र खुराना, विजय सहगल, सतबीर गोयल, संदीप तुली, डा. रमेश चुघ, तिलक राज छाबड़ा, जसविन्द्र सिंह सग्गु, प्रीतम गुलाटी, पुरूषोत्तम शर्मा, श्याम सुन्दर बतरा, किशोर अरोड़ा, दीनानाथ, निरंजन पराशर, गजेन्द्र सलूजा, किशन गोपाल सेठी, चिमन सेठी, किशन लाल शर्मा, लीला कृष्ण भाटिया, चुन्नी लाल चुघ, चुन्नी लखीना, युद्धवीर रेवड़ी, तरूण छोक्करा, गुरमीत मक्कड़, रवि आहुजा, सागर रेवड़ी, हिमांशु अरोड़ा, धीरज बांगा, भारत अरोड़ा, संजय बरेजा, अमित तनेजा, आदि उपस्थित रहे।

Comments