Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


श्री सिद्ध बाबा कांशी गिरी मंदिर सनौली  रोड पानीपत में सालाना उत्सव एंव जन्माष्टमी पर्व के विषय में मीटिंग हुई

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at July 31, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आज श्री सिद्ध बाबा कांशी गिरी जी मंदिर सनौली  रोड पानीपत में सालाना उत्सव एंव जन्माष्टमी पर्व के विषय में मीटिंग हुई. महासचिव  मदन खट्टर  ने बताया 14 अगस्त से कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी. उस दिन फ्री हेल्थ चेकअप कैम्प  लगाया जायेगा जिसमें मेदांता गुरुग्राम से  6 डॉक्टर की टीम आएगी. फ्री हेल्थ चेकअप कैम्प  में एक्सरे , मेमोग्राफी ,ई सी जी ,ब्लड शुगर टेस्ट  सभी फ्री किये जाएंगे . दवाई भी फ्री दी जायेगी. अगस्त  को श्री राधा नाम संकीर्तन श्री राधा वल्लभ सत्संग परिवार द्वारा किया जायेगा. मंदिर के प्रधान हरीश खुराना ने बताया 18 अगस्त को बड़ी धूमधाम से जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा 20  से 22 अगस्त  तक 3 दिन श्री राम कथा का कार्यक्रम रहेगा जिसमें 1008 स्वामी दयानन्द जी सरस्वती एंव स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी द्वारा प्रवचन किया जायेगा.

Comments