Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


श्री दुर्गा पूजन एवं विसर्जन महोत्सव के आठवें दिन 51 कन्याओं का पूजन किया जाएगा।

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at October 2, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : नौ दिवसीय द्वितीय श्री दुर्गा पूजन एवं विसर्जन महोत्सव के आठवें दिन 51 कन्याओं का  पूजन किया जाएगा। महामाई का सौलह श्रृंगार के साथ ही नवमी पर माता रानी का विसर्जन विशाल शोभायात्रा के साथ किया जाएगा।
रविवार को श्री शिव मन्दिर वार्ड 1 में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दुर्गाष्टमी पर 51 कन्याओं का पूजन सोनू भगत द्वारा विधिपूर्वक किया जाएगा। साथ ही माता दुर्गा  का सौलह श्रृंगार भी किया जाएगा। प्रधान संजीव गुगलानी ने बताया कि पानीपत नगर में श्री शिव  मन्दिर द्वारा ही दूसरी बार माँ दुर्गा पूजन एवं विसर्जन महोत्सव मनाया जाता है।नवमी के दिन महोत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी, भाजपा नेता सुरेन्द्र रेवड़ी, मेयर अवनीत कौर व प्रसिद्ध उद्योगपति व पानीपत डायर्स एसोसिएशन के प्रधान भीम राणा माँ दुर्गा की पूजा कर शोभायात्रा को रवाना करेंगे। उन्होंने नगरवासियों को माँ दुर्गा के भव्य समारोह में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में शिव माँ  शक्ति की अघोरियों के संग झांकी श्री राधाकृष्ण माँ काली व महावीर के भव्य नृत्य के संग असंध रोड नहर पर माँ दुर्गा का विसर्जन करेंगे।
बैठक में रोहित ग्रोवर, सोनू भगत, कपिल बुद्धिराजा, पवन मुंजाल, राजू मुंजाल, राहुल गुप्ता, मास्टर शिव कुमार, लाजपत गुम्बर, अजीत गुप्ता, चिन्टू शर्मा, चरणजीत वधवा, सोनू वधवा आदि उपस्थित थे।

Comments