Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


मंदिर श्री भीम गोडा में हर्षोल्लास, भाव एवं भव्यता के साथ मनाया गया रामनवमी का कार्यक्रम

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at March 27, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : सनौली रोड स्थित मंदिर श्री भीम गोडा में आज रामनवमी का कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास, भाव एवं भव्यता के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर में महिला संकीर्तन मण्डल के सदस्यों द्वारा पिछले 1 माह से चल रहे   श्री रामचरित मानस पाठ का विश्राम हुआ। तत्पश्चात श्री राधावल्लभ सत्संग परिवार के भैया रवि आहूजा द्वारा ‘‘श्याम सुंदर मदन मोहन, बांसुरी वाले, तू न संभाले तो हमें कौन संभाले।’’आदि भजन सुनाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया और सभी श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। तत्पश्चात श्री रामजन्मोत्सव हुआ एवं शंख एवं वेद मंत्रों की ध्वनि के साथ बधाई गीत गाए गए। नन्हे मुन्ने बच्चों को आशीर्वाद रूप में लोरियां दी गई। इस अवसर पर स्वामी दयानन्द सरस्वती जी ने अपने प्रवचनों में कहा कि जब भगवान राम का जन्म हुआ तो सभी ऋतुएं अनुकूल हो गई थी। वृक्ष फलों से लद गए। सभी दिशाएं सुखकारी हो गई। सभी नर नारियों के मन में आनन्द का उदय हुआ। क्योंकि साक्षात भगवान नारायण माता कौशल्या और राजा दशरथ के यहां अवतार ले चुके थे। स्वामी दयानन्द सरस्वती जी महाराज एवं महामण्डलेश्वर स्वामी अरूणदास जी महाराज (हरिद्वार) ने इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को रामनवमी की बधाई दी एवं आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का मंचसंचालन वेद बांगा एवं सागर रेवड़ी ने किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि नगर विधायक प्रमोद विज ने इस अवसर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उन्होंने नगर के प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा का वायदा करते हुए सभी को आश्वस्त किया। राज्य सभा सांसद संजय भाटिया जी के सुपुत्र चांद भाटिया जी के साथ पार्षद कमल अरोड़ा और हिमांशु बांगा का भी स्नेहपूर्ण आगमन हुआ। ओम प्रकाश रेवड़ी, प्रधान जोगिन्द्र कमल, सोहन रेवड़ी, चुन्नी लाल लखीन, चुन्नी लाल चुघ, तिलक चुघ, महेन्द्र चुघ, तनसुखराय चुघ, संजय रामदेव, सुंदर पाल चुघ, पं. मुकुन्द, ईश जुनेजा, जितेन्द्र जुनेजा, पवन जुनेजा, अमित रामदेव, जीत लाल जुनेजा, बाल किशन रेवड़ी, चिमन सेठी, चरणजीत रेवड़ी, गुरमीत मक्कड़, प्रेम चुघ, देवेन्द्र रामदेव, मिन्टु चुघ, विजय चौधरी, मुरारी चुघ, कालू सतीजा, दीपक नारंग, हरीश बांगा, देवेन्द्र नारंग, गिरीश जुनेजा आदि उपस्थित थे।

Comments