Friday, November 6, 2026
Newspaper and Magzine


480 ग्राम चरस तस्करी मामले में आरोपी सप्लायर को यूपी से गिरफ्तार कर लाई थाना सनौली पुलिस.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 17, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT 17 मई 2024, थाना सनौली पुलिस की टीम 480 ग्राम चरस तस्करी मामले में आरोपी सप्लायर को यूपी के मंडावर गांव से गिरफ्तार कर लाई। आरोपी की पहचान शाहरूख निवासी मंडावर शामली यूपी के रूप में हुई।

थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गत 6 जनवरी को पत्थरगढ़ से राणा माजरा की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर यमुना बंधा के नजदीक नाकाबंदी कर सीआईए वन पुलिस टीम ने करनाल के गुरू नानकपुरा के सौरभ व राम नगर के जयबीर को 480 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में उक्त चरस यूपी के मंडावर गांव निवासी शाहरूख से 20 हजार रूपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा था। थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद नशा सप्लायर आरोपी शाहरूख की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना सनौली पुलिस को वीरवार देर शाम आरोपी शाहरूख के घर पर होने बारे सूचना मिली। पुलिस टीम ने यूपी के शामली के गांव मंडावर में दबिश देकर आरोपी शाहरूख को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चरस तस्करी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी ने चरस बेचकर हासिल की 20 हजार की नगदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। आरोपी शाहरूख के कब्जे से बचे 2 हजार रूपये बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments