पिस्तौल से जानलेवा हमला कर केंटर चालक से मोबाइल व पर्स छीनकर केंटर लूटने का प्रयास करने के मामले में 5 साल से फरार चल रहा आरोपी काबू.
BOL PANIPAT : 22 जनवरी 2023, गांव अटावला के पास अप्रैल 2018 में पिस्तौल से जानलेवा हमला कर केंटर चालक से मोबाइल फोन व पर्स छीनकर केंटर लूटने का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रामरूप पुत्र रामचंद्र निवासी गंगाना सोनीपत के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी रामरूप ने अपने गांव निवासी साथी आरोपी धर्मबीर व अमित के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी धर्मबीर व अमित को पहले ही अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
थाना मतलौडा में गांव अटावला निवासी विनोद पुत्र अंग्रेज ने शिकायत देकर बताया था कि वह केंटर से अंडे सप्लाई का काम करता है। 23 अप्रैल 2018 की बाद दोपहर करीब 3 बजे व कंडक्टर जितेन्द्र के साथ अंडे की सप्लाई देने के लिए जा रहा था। गांव से निकलते ही रजवाहे के पास पहुंचने पर एक काले रंग की प्लसर बाइक पर तीन अज्ञात युवक आए। युवको ने केंटर के आगे बाईक अड़ाकर ब्रैक लगा दिए। उसने केंटर को रोक दिया। बाइक से दो युवक उतरकर आए और उसको केंटर से नीचे खिंचकर मारपीट कर पर्स व मोबाइल फोन छिन लिया। तीसरा युवक भी आकर मारपीट करने लगा। एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दिया और दूसरा केंटर को स्टार्ट करने लगा। तभी पिछे से एक बस आ गई। युवकों के हाथ में पिस्तौल देखकर चालक ने बस को रोका। सवारी बचाव करने के लिए दौड़ी तो आरोपी उनको देखकर बाईक छोड़कर हथियारों सहित खेतों की तरफ भाग लिए। पिछा किया तो एक आरोपी ने जान से मारने की नियत से हमारी तरफ फायर कर दिये। पब्लिक ने दो आरोपियों को हथियार सहित पकड़ लिया एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित पुत्र चांदराम व धर्मबीर पुत्र जगदीश निवासी गंगाना सोनीपत के रूप में हुई। विनोद की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379बी,307,34 व आर्म्स एक्ट के तहत थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने भागने वाले अपने साथी आरोपी की पहचान रामरूप पुत्र रामचंद्र निवासी गंगाना के रूप में बताई थी। आरोपी रामरूप की धरपकड़ के लिए सीआईए-वन की टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिस दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था। शनिवार को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईए-वन की टीम ने आरोपी रामरूप को देवीलाल पार्क के पास से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ करने व वारदात में प्रयोग किया अवैध देसी पिस्तौल बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी रामरूप को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

Comments