वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की मासिक बैठक का आयोजन.
BOL PANIPAT : (19 मई 2024) सनौली रोड सब्जी मण्डी स्थित वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के कार्याल में एक मासिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण गोपाल सेठी ने की। मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं दानवीर विजय लक्ष्मी पालीवाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरला ग्रोवर समाजसेवी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। अन्तर्नाद बैण्ड के बाल कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी का मन मोह लिया। मंच संचालन समिति के महामंत्री ओम ढींगड़ा व वेद बांगा ने किया। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के जिन सदस्यों का जन्मदिन मई मास में था उन सभी का मान सम्मान किया गया और जो नए सदस्य बने उनका भी सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि विजय लक्ष्मी पालीवाल ने कहा कि मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा उन्होंने कहा कि हमें चाहिए कि हम बच्चों को मोबाईल से दूर रखें क्योंकि मोबाईल बच्चों से उसका बचपन छीन रहा है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी एवं सुरेन्द्र रेवड़ी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपेन्द्र दुआ वित्त सचिव, ईश्वर शर्मा श्रीराम कत्याल, नरेन्द्र गोयल रोशन लाल, राकेश गोयल, सुभाष सोनी, ओ.पी चुघ, फतेहचन्द गुलाटी, हरीश खुराना, प्रताप मदान, तिलक राज मिगलानी, एम.एन शाही, इन्द्र सिंह रेवड़ी, मनोहर रेवड़ी आदि उपस्थित रहे।

Comments