ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट की शैक्षिक योग्यता अपग्रेड करके बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी करने पर आप्रेशन थिएटर असिस्टेंट वेलफेअर एसोसिएशन ने हरियाणा सरकार का शुक्रिया अदा किया।
BOL PANIPAT : हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आप्रेशन थिएटर असिस्टेंट वेलफेअर एसोसिएशन की वार्षिक बैठक पानीपत में सम्पन्न हुई । एसोएिशन के वरिष्ठ उपप्रधान सुनील कुमार थम्मन चीफ आप्रेशन थिऐटर आफिसर अपनी 39 वर्ष की सेवा के उपरांत 31.03.2026 को सेवानिवृत हो रहे हैं । एसोसिएशन की ओर से उन्हें पगड़ी पहना कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । महासचिव राजेन्द्र ने बताया कि सुनील कुमार थम्मन ने अपना कार्य बहुत ईमानदारी निष्ठा व लग्न से किया है । अपनी सेवा के दौरान वे हमेशा समय के पाबंद और अनुशासित रहे हैं और किसी को कभी किसी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं दिया । उन्होंने यह भी बताया कि एसोसिएशन का बीज सुनील कुमार थम्मन ने ही डाला था जो आज वट वृक्ष का रूप ले चुका है । उन्होंने अपने वक्तव्य के अन्त में कहा कि हम सुनील कुमार थम्मन के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घ आयु की कामना करते हैं ।
इस कार्यक्रम में हरियाणा के सभी जिलों से एसोसिएशन के प्रतिनिधि पधारे हुए थे । ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट की शैक्षिक योग्यता अपग्रेड करके बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी करने पर एसोसिएशन ने हरियाणा सरकार का तहदिल से शुक्रिया अदा किया। शैक्षिक योग्यता बढ़ने से तकनीकी स्टाॅफ मॉडर्न टेक्नोलॉजी के अनुरूप आयेगा और स्वाथ्य स्टैण्डर्ड में भी इज़ाफा होगा । ओ.टी.ए. का काम काफी जिम्मेदारी का होता है। मरीजों के ऑपरेशन में ओ.टी.ए का काम शुरू से अंत तक होता है । जिसमें ऑपरेशन के दौरान तकनीकी मदद करना, ऑपरेशन थिएटर को कीटाणु रहित करना महत्वपूर्ण होता है ।
सुनील कुमार थम्मन ने इस सम्मान के लिए सभी का आभार प्रकट किया । एसोसिएशन ने उन्हें आजीवन काल के लिए सलाहकार बनाने का एकमत से फैसला किया है ।

Comments