उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया.
BOL PANIPAT ,कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है राम मंदिर के निर्माण में कांग्रेस ने खूब बाधाएं खड़ी की।राम मंदिर के विरोध में वकीलों की पूरी फौज खड़ी कर दी थी।
यहां तक कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण तक ठुकरा दिया था ये शब्द उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेक्टर 25 के एक निजी गार्डन में उत्तराखंड तथा पूर्वांचल समाज के लोगों की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कहे।
कांग्रेस हमलावर होते हुए धामी ने कहा की कांग्रेस ओ बी सी आरक्षण में सेंध मारकर अल्पसंख्यकों को देना चाहती है।
धामी ने कांग्रेस राज में व्याप्त भ्रष्टाचार को याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस राज में रोज रोज नित नए घोटाले होते होते थे ।उन्होंने भूमि आबंटन के घोटालों के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को भी घेरा।
पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गरीब कल्याण की जनधन योजना, उज्जवला योजना,गरीब अन्न कल्याण , हर घर नल से जल,हर शौचालय आदि योजनाओं का जिक्र किया।
पुष्कर सिंह धामी ने कहा की एयर स्ट्राइक तथा सर्जिकल स्ट्राइक से नए तथा शक्तिशाली भारत की तस्वीर पेश की। सी ए ए लागू कर प्रताड़ित हिंदुओं की रक्षा की।
उन्होंने कहा की धारा 370 हटा मोदी ने कश्मीर का पूर्ण विलय किया साथ ही दलित भाईयों के हक दिलाए।
धामी ने कहा की मोदी मनोहर के संबंध बहुत गहरे है दोनों स्कूटर पर इकट्ठा संगठन का काम करते थे ।उन्होंने कहा की मनोहर को वोट देना सीधे सीधे मोदी को वोट देना है।
उन्होंने कहा की मोदी ने देश की अर्थ व्यवस्था को पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बना दी है।
भारत की दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने तथा 2047 तक देश को विकसित देश बनाने के लिए मोदी को तीसरी बार प्रधान मंत्री बनाने के लिए मनोहर को वोट देने का आह्वान किया।धामी में अपनी सरकार द्वारा धर्मांतरण विरोधी कानून तथा एक समान आचार संहिता का उल्लेख किया। स्वागत भाषण जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट तथा धन्यवाद भाषण विधायक प्रमोद विज ने दिया।
मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भारत भूषण जुयाल ने किया।
पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के स्थानीय नृत्य टोली मनमोहक नृत्य के साथ स्वागत करते हुए मंच तक लेकर आए।
उत्तराखंड के लोक नृत्य तथा गायन कला ने लोगो का मन मोह लिया। जिला भाजपा की तरफ से जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने पुष्कर सिंह धामी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
पुष्कर सिंह धामी का उत्तराखंड प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश भट्ट तथा जिला संयोजक गौतम सिंह ने उत्तराखंडी टोपी पहनाकर तथा पूर्वांचल प्रदेश संयोजक पवन सिंह तथा जिला संयोजक चंदन मिश्रा ने शाल भेंट की तथा पूर्वांचल समाज के मुख्य सुमन मिश्रा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
सभा को उत्तराखंड के राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला,भाजपा प्रदेश महामंत्री डा अर्चना गुप्ता तथा जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने भी संबोधित किया
सभा में मुख्य रूप से हरपाल ढांडा, गजेंद्र सलूजा,जिला महामंत्री कृष्ण छोकर तथा रोशन महाला, चांद भाटिया , महेश थरेजा लोकसभा मीडिया सह संयोजक ईश कुमार राणा, अमरजीत सिंह कोहली डॉ राजबीर आर्य बलविंदर आर्य, हरीश भाटिया आदि मौजूद रहे

Comments