एन.एच.-44 नेशनल हाईवे कोरिडोर के नीचे केवल चुनाव अधिकारियों/कर्मचारियों के वाहन पार्किंग हेतु रिजर्व:- सचिव रैड क्रॉस
BOL PANIPAT : 23 मई– रैडक्रास सचिव गौरव राम करण ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के दृष्टिगत चुनाव में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को दिनांक 24 मई को चुनाव हेतु प्रस्थान करना है और दिनांक 25 मई को चुनाव उपरांत वापिस रिपोर्ट करनी है।
इसी को लेकर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया के दिशा निर्देश पर 24 से 25 मई तक एन.एच.-44 नेशनल हाईवे कोरिडोर के नीचे पिलर नं0 27 से 100 तक केवल चुनाव में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के वाहनों के लिये आरक्षित किया गया है। यदि जरूरत पड़ती है, तो इससे आगे के स्थानों को बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान उक्त स्थानों पर केवल चुनाव में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के वाहनों को ही खड़ा किया, इनसे कोई भी फीस वसूल नहीं की जायेगी और आमजन के वाहनों को खड़ा करना प्रतिबंधित रहेगा। आमजन की जानकारी हेतु सभी प्रवेश द्वारों पर नोटिस चस्पा कर दिये गये है, ताकि आमजन को कोई परेशानी ना हो। उन्होंने अपील की की लोकसभा चुनाव के इस महापर्व में आम जन जिला प्रशासन का सहयोग करे।

Comments