Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी को थाना किला पुलिस ने गिरफ्तार किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 29, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 मई 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पानीपत पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को थाना किला पुलिस ने माननीय न्यायालय से पीओ घोषित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शमशाद निवासी गढेरा बागपत यूपी के रूप में हुई।
थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर ने बताया कि आरोपी शमशाद को सितम्बर 2007 में थाना किला पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। इसके दो महीने बाद आरोपी जेल से बेल पर बाहर आ गया था। बेल पर बाहर आने के बाद आरोपी शमशाद माननीय न्यायायल में निर्धारित तारिखों पर पेश नही हुआ। माननीय न्यायायल द्वारा आरोपी को नवम्बर 2013 में पीओ घोषित किया था। थाना किला पुलिस पीओ घोषित होने के बाद आरोपी शमशाद की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

सब इंस्पेक्टर महाबीर ने बताया कि थाना किला पुलिस ने मंगलवार देर शाम को आरोपी शमशाद को वीर भवन चुंगी के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी शमशाद को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments