Thursday, June 18, 2026
Newspaper and Magzine


यमुना नदी/नहर/राजवाहो में नहाने वालों पर अब होगी सख्त कार्रवाई. लगाई गई धारा 144.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 30, 2024 Tags: , , ,

नहरों के आसपास पुलिस करेगी लगातार पेट्रोलिंग

BOL PANIPAT , 30 मई। जिलाधीश डॉ पंकज ने दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 144 के तहत तुरंत प्रभाव से यमुना नदी,जिला के सभी रजवाहो,वाटर चैनल पर नहाने या कपड़े धोने पर पाबंदी लगाने के आदेश जारी किए हैं।  पुलिस द्वारा नहरों, रजबाहों के आसपास लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। उक्त आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Comments