आइसक्रीम की गाड़ी वाले से लूट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार. 500 रूपये व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 31 मई 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने बुड़शाम नहर पुल पर आइसक्रीम की गाड़ी वाले से लूट करने वाले गिरोह के एक आरोपी को सोमवार देर शाम पार्क हस्पताल के नजदीक रोहतक बाइपास पुल के नीचे से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मितिन निवासी पुगथला सोनीपत के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
सीआईए टू कार्यकारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना समालखा में लक्ष्मण पुत्र नानूराम निवासी आलौली भीलवाड़ा राजस्थान हाल किरायेदार सौंदापुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह करीब 4 साल से बुड़शाम नहर पुल पर टेंपो में रबड़ी, फलूदा, आइसक्रीम बेचने का काम कर रहा है। पड़ोसी गांव के सोनू पुत्र रत्न को रबड़ी, फलूदा का काम सिखाने के लिए 3 महीने से टेंपो पर छोड़ रखा था। 28 मई की शाम सोनू टेंपो पर था। तभी बिना नंबर की दो स्पलेंडर बाइक पर तीन अज्ञात युवक सवार होकर आए और सोनू से मोबाइल फोन व 2500 रूपये छीनकर बुड़शाम गांव की और फरार हो गए। लक्ष्मण की शिकायत पर थाना समालखा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी मितिन ने बताया कि उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रच चोरी की बाइक पर सवार होकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम दिया। वारदात में प्रयोग की बाइक आरोपी ने 19 मई को सेक्टर 25 में मलिक पेट्रोल पंप के नजदीक से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में मोहित पुत्र बलबीर निवासी शिव नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी मितिन के हिस्से में आई लूट की नगदी में से बचे 500 रूपये व वारदात में प्रयुक्त चोरीशुदा बाइक बरामद कर पूछताछ में बाद शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वारदात में शामिल फरार इसके दो अन्य साथी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments