Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


चरित्र से बड़ी कोई पूंजी नही है:आर्य वीर दल

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 1, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 1  जून आर्य वीर दल पानीपत एवं आर्य सीनियर सेकेन्डरी स्कूल  के संयुक्त तत्वाधान  में चार दिवसीय चरित्र निर्माण के शिविर के तीसरे दिन के अवसर पर  श्री सुरेश आर्य संरक्षक आर्य वीर दल हरियाणा , सौरभ आर्य मंडलपती, मंत्री राजेश आर्य, आर्य वीर दल  पानीपत, तीर्थराम मुतनेजा संरक्षण, व्यवस्थापक एवं कोषाध्यक्ष अशोक अरोड़ा  और स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष ,प्रबंधक रामपाल जागलान जी ,मेहर सिंह आर्य मौजूद रहे। इस अवसर पर आचार्य सुश्रुत  ने आर्य शिविर में भाग लेने वाले वीरों के सामने जीवन में काम आने वाले मूल्यवान पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए जीवन में आगे बढ़ने  के बारे में जानकारी दी। समाज में किस तरह एक बच्चा अपने विचारों से बदलाव ला सकता है इस विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।आचार्य जी ने आर्य समाज के योगदान पर प्रकाश डाला की आर्य समाज बच्चों को ऐसी शिक्षा देने के लिए सदैव तैयार रहता है जिसे हम आने वाले देश के भविष्य के लिए अच्छे और जिम्मेदार नागरिक बना सके । 

प्रिंसिपल ने बच्चों को शारीरिक और चरित्र निर्माण पर जोर देते हुआ कहा कि आज का युग आपसी भाईचारे के साथ आगे बढ़ने का है जीवन में जब भी कोई  कठिन समय आता है तो वह हमारे अंदर छुपी हुई ऊर्जा को बाहर निकलने में मदद करता है ,बस उसके लिए जरूरी है की सही समय पर बच्चे  को एक बेहतर विकल्प और माहौल दिया जाए ताकि उसके अंदर छुपी हुई ऊर्जा एक सकारात्मक रूप ले सके । एक व्यक्ति के जीवन में चरित्र से बड़ी कोई पूंजी नहीं है इसकी हमे सदैव रक्षा करनी चाहिए। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए स्कूल में समय समय पर ऐसे शिविर या अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

व्यायाम शिक्षक कनिष्क  आर्य और राम निवास आर्य सोनीपत ने बच्चों में आर्यवीर दल के बारे में जानकारी दी और अच्छे नागरिक बनने के बारे में बताया। इस अवसर पर अशोक आर्य, संदीप ,प्रशांत , सुरजीत और परवीन वर्मा मौजूद रहे।

Comments