परशुराम मंदिर में एकादशी के अवसर पर मीठे पानी की छबील लगाई
BOL PANIPAT : वार्ड नंबर 3 की परशुराम कॉलोनी के परशुराम मंदिर में अपरा एकादशी के अवसर पर मीठे पानी की छबील लगाई गई ,छबील के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी अरुण पांडे जी ने बताया की इन नोतपा के दिनों में सूर्य का तापमान अधिक होता है इसलिए धरती पर पानी का छिड़काव और जीवो व मनुष्य के लिए शीतल जल के प्याऊ लगाए जाते हैं, जिससे सभी पापों से मुक्ति मिलती है,अपरा एकादशी के अवसर पर आज के दिन पेड़ पौधे भी लगाए जाते हैं ,जिससे पर्यावरण हरा भरा बना रहे ‘यह एकादशी बहुत ही पुण्य प्रदान करने वाली तथा बड़े-बड़े पापों का नाश करने वाली है, इसलिए आज के दिन जगह-जगह मीठे व ठंडे पानी की छबील लगाई जाती हैं, छबील की शुरुआत आज के मुख्य अतिथि पानीपत ग्रामीण हलके के लोकप्रिय, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय जैन के वरिष्ठ राजनीतिक सलाहकार सतपाल राणा , निवर्तमान वार्ड 3 की पार्षद अंजली शर्मा, वार्ड 5 के पार्षद डॉ अनिल बजाज ने की, इस अवसर पर नवयुवक ब्राह्मण सभा के प्रधान जेपी शर्मा, उपप्रधान विजय शर्मा ,मंदिर के प्रधान बनारसी शर्मा, उप प्रधान फौजी नरयणदत शर्मा, रामलाल भाटिया, मास्टर जवाहरलाल शर्मा ,मास्टर मोहनलाल शर्मा,नरेश मेहता, विजय पाल गुर्जर, नकुल शर्मा, पंकज पेवदी, पवन अरोड़ा, जयंत शर्मा, कालू भिखारी, दीपक बरेजा, कमल शर्मा ,पंकज अग्रवाल, पूर्ण दिवाकर, विशाल ,सुशील शर्मा, वंश धीमान ,योगेश शर्मा, डॉ सतबीर खर्ब ,बलदेव अरोड़ा (हनुमान) व अन्य कॉलोनी वासी मौजूद रहे !

Comments