भैंस चोर गिरोह के एक आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर सीआईए थ्री पुलिस टीम ने की पूछताछ. एक वारदात का खुलासा. 8 हजार रूपये बरामद
BOL PANIPAT : 05 जून 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने पानीपत जेल में बंद भैंस चोर गिरोह के आरोपी सादिक निवासी राणा माजरा को मंगलवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर माननीय न्यायालय में पेश कर गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने गांव निवासी अपने दोस्त शाहरूख व गुलफाम के साथ मिलकर 7 मार्च की रात गांव नंगला पार खेतों में बने एक मुर्गी फार्म से 1 भैंस, 1 कटड़ी व 1 झोटी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सनौली में नीरज पुत्र वेद प्रकाश निवासी नंगला पार की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए साथी आरोपी शाहरूख व गुलफाम के साथ मिलकर साजिस रच पशु चोरी करने की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया चोरी किये तीनों पशु उसके साथी आरोपी शाहरूख ने यूपी में ले जाकर 70 हजार रूपये में बेचकर पैसों को तीन हिस्सों में बाट लिया था। आरोपी सादिक ने अपने हिस्सें आए 22 हजार रूपयों में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बचे 8 हजार रूपये बरामद कर पूछताछ के बाद बुधवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी सादिक को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी सादिक को गत दिनों सीआईए थ्री पुलिस टीम ने भैंस चोरी के एक अन्य मामले में गिरफतार किया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा पशु खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की एक भैंस बरामद कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। आरोपी सादिक ने नंगला पार गांव के खेत में बने मुर्गी फाम में से भी पशु चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था।

Comments