Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


दहेज उत्पीड़न के मामले में पीओ घोषित महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 8, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 8 सितम्बर 2024, थाना मतलौडा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित महिला सहित दो आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रणदीप व मूर्ति निवासी मतलौडा के रूप में हुई।

थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से आरोपी मूर्ति की बेल हो गई व आरोपी रणदीप को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

इंस्पेक्टर राजीव ने बताया कि आरोपी रणदीप व मूर्ति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का एक अभियोग वर्ष 2016 में थाना मतलौडा में दर्ज हुआ था। मामले में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद माननीय न्यायालय से दोनों आरोपियों की बेल हो गई थी। इसके बाद माननीय न्यायालय में निर्धारित तारिखों पर पेश ना होने पर आरोपी रणदीप व मूर्ति को माननीय न्यायालय द्वारा 20 सितम्बर 2019 को पीओ घोषित किया था। थाना मतलौडा में पीओ का अभियोग दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments