Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना लोगों के लिए होगी वरदान साबित.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 7, 2024 Tags: , , , ,

-लाभार्थी को एक हजार किलोमीटर तक फ्री बस यात्रा की मिलेगी सुविधा

-25 महिलाओ व पुरुषों को मौके पर ही कार्ड प्रदान कर दिया गया योजना का लाभ

BOL PANIPAT , 7 जून। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत अब गरीब आदमी पैसे के अभाव में बाहर जाने से वंचित नहीं रहेंगे व इस योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं का भरपूर लाभ लेंगे। इस योजना का लाभ विशेष तौर पर उन लोगों को मिलेगा जो अंत्योदय परिवार का हिस्सा है।

जीएम कुलदीप जांगड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के सभी अंत्योदय परिवार जिनकी सालाना आय एक लाख रुपए से कम है। प्रत्येक सदस्य को हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में प्रति वर्ष 1हजार किलोमीटर तक की निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने हेतु या योजना शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि लाभार्थी हरियाणा राज्य परिवहन की सामान्य बसों में इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। लाभार्थी को इस योजना का लाभ एन सीएमसी हैप्पी कार्ड के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए सभी पात्र अपना आवेदन स्वयं या सीएससी सेंटर के माध्यम से हरियाणा राज्य परिवहन की वेबसाइट पर कर सकते हैं। लाभार्थी का हैप्पी कार्ड तैयार होने के उपरांत उसे पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी मैसेज प्राप्त होगा। लाभार्थी उक्त ओटीपी मैसेज, आधार कार्ड ,फैमिली आईडी की फोटो कॉपी एवं 50 रुपए की फीस जमा करवाने उपरांत अपने आवेदित आगर से अपना हैप्पी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक लाभार्थी को जारी किए जाने वाला हैप्पी एनसीएमसी कार्ड उसकी निजी संपत्ति होगा तथा इसे किसी दूसरे व्यक्ति को हस्तांतरित नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी यात्रा के दौरान अपना हैप्पी कार्ड अपने पास रखना सुनिश्चित करेंगे। कार्ड के गुम होने या चोरी होने की स्थिति में लाभार्थी स्वयं जिम्मेवार होंगे।

हैप्पी कार्ड का लाभ लेने पहुंची समालखा  की सविता जो स्टूडेंट है, ने बताया कि सरकार ने अंत्योदय  परिवारों के लिए जो कदम उठाया है बहुत ही महत्वपूर्ण है और स्वागत योग्य है। बापौली की गीता ने बताया कि राज्य सरकार ने हमेशा गरीबों के उत्थान के लिए कार्य किए हैं। इस योजना का लाभ लेकर वे पूरी तरह से खुश है व राज्य सरकार की इस योजना का स्वागत करती है।
  इसराना के जोंधन कला निवासी रणवीर सिंह, जो किसान है कहते हैं कि इस योजना का लाभ लेकर व तीर्थ यात्रा के लिए जाएंगे। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर स्वागत किया। वार्ड 11 के आशीष  नारंग जो प्राइवेट संस्थान में काम करते हैं बताते हैं कि राज्य सरकार ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है। इस योजना के धरातल पर अच्छे परिणाम दिखाई देंगे। यह योजना गरीबों के लिए रामबाण साबित होगी।

Comments