हमें अपने शहीदों को कभी नही भुलना चाहिए: डीसी
BOL PANIPAT , 24 जनवरी। डीसी सुशील सारवान ने मंगलवार प्रात: गणतंत्र दिवस समारोह की फाईनल रिहर्सल के तहत स्थानीय लघु सचिवालय में शहीदी स्मारक पर पुष्पअर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शहीदों की बदौलत आज हम सुरक्षात्मक माहौल में रह पा रहे हैं। हमारे जवान सशक्त रूप से हमारे देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं और हमें इस बात का एहसास करवाते हैं कि हम सब सुरक्षित हैं।
सुशील सारवान ने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने सैनिकों के प्रति कृतज्ञ है। हम सब इनके सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमें अपने शहीदों को कभी नही भुलना चाहिए। हमें अपने आने वाली पीढिय़ों को भी इस बात का ज्ञान देना जरूरी है कि हमारे शहीदों ने अपने देश के प्रति प्राणों को न्यौछावर कर अपनी शहादत दी है।

Comments