Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


विजय जैन ने भारत नगर और गोपाल कॉलोनी में जनसंपर्क करके लोगों से मुलाकात की.

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 7, 2024 Tags:

BOL PANIPAT : पानीपत ग्रामीण हलके के लोकप्रिय नेता विजय जैन ने आज अपने जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीण हल्के के वार्ड नंबर 24 के भारत नगर और गोपाल कॉलोनी में जनसंपर्क करके लोगों से मुलाकात की और अपने लिए जन समर्थन मांगा, इस अवसर पर विजय जैन ने घर घर जाकर के लोगों से मिले और उनकी समस्याएं भी जानी, लोगों को संबोधित करते हुए विजय जैन ने कहा है कि आप लोगों ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी खट्टर को करनाल और पानीपत लोकसभा क्षेत्र से भारी बहुमत से जीता करके भेजा है इसलिए मैं ग्रामीण हल्के की जनता के साथ-साथ पूरे जिले की जनता को धन्यवाद देने के लिए आप लोगों के बीच में आया हूं जैन ने कहा है कि अब 4 महीने के बाद हरियाणा में विधानसभा के चुनाव भी हैं इस चुनाव को ध्यान में रखते हुए आप लोगों ने आपके भाई आपके बेटे विजय जैन को भी अपना प्यार और आशीर्वाद देना है ,और इसी आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए मैं आप लोगों के बीच में आया हूं मेरा राजनीति में आने का मतलब आप लोगों की सेवा करना है और मेरे घर के दरवाजे 24 घंटे आप लोगों के लिए खुले हैं मैं कभी भी पानीपत ग्रामीण हल्के की जनता को अपने दरवाजे से निराश होकर के नहीं लौटने दूंगा, अगर आप लोगों ने मुझे आशीर्वाद और प्यार दिया तो मैं सदैव आपकी सेवा करता रहूंगा ! इस अवसर पर बोलते हुए पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा ने कहा है कि विजय जैन एक समाजसेवी व्यक्ति हैं इनका परिवार वर्षों से समाज सेवा कर रहा है ऐसे समाजसेवी व्यक्ति का पानीपत ग्रामीण हल्के में आना और चुनाव लड़ना हमारे लिए सौभाग्य की बात है आप लोगों ने सभी को बार-बार परखा एक बार जैन को भी परख कर देखो इस अवसर पर जय भगवान हुड्डा ,पवन कुमार ,सुरेंद्र बैरागी ,अरुण बैरागी ,कालू कश्यप, सतपाल कश्यप, आजाद सैनी ,राजपाल सैनी ,गौरव राणा संदीप राणा ,जय भगवान जोगी यशपाल कौशिक, अमित राणा , सुरेन्द्र बैरागी,मंगतराम ,रमेश गोदारा ,सुशील कुमार, जयपाल प्रजापत ,सतपाल कौशिक ,रफल सैनी ,विपिन कश्यप, जयपाल शास्त्री ,बलदेव अरोड़ा हनुमान ,रमेश इन्सा ,कर्मवीर इन्सा ,नंदकिशोर ,जगदीश ,ब्राह्मण नेता शिव कुमार शर्मा, सोनू राजपूत , डॉक्टर सतबीर खर्ब ,दीपक बरेजा , अनिकेत पांडे,विकास वैद ,जयंत शर्मा , राम जुवारी कश्यप , बारु राम कश्यप, सतीश कश्यप, आदि लोग उपस्थित थे

Comments