Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


क़ाबरा यार्नस ने गौ-सेवा के लिए की एक नयी पहल एवं प्रेरणादायक कदम.गौसेवा के लिए एक रुपया प्रति दिन देने का संकल्प लिया.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at June 9, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 08 जून 2024, क़ाबरा यार्नस, सेक्टर–29 परिसर में गौशाला हरियाणा महासंघ के सरंक्षक हरिओम तायल व हरियाणा गौसेवा आयोग के सदस्य कुलबीर ख़र्ब ने क़ाबरा यार्नस, के कर्मचारियों के साथ गौसेवा हेतु मीटिंग की ! सभी क़ाबरा यार्न के कर्मचारियों ने अपनी इच्छा से गौसेवा के लिए एक रुपया प्रति दिन देने का संकल्प लिया और उसके लिए फ़ॉर्म भी भर कर दिए जिसमें प्रति माह बैंक से ऑटोमैटिक अकाउंट से पेमेंट डिडक्ट ( कट ) हो जाएगा व गौसेवा के अकाउंट में चला जाएगा !
क़ाबरा यार्नस के डायरेक्टर सुरेश क़ाबरा ने बताया कि यह राशि जरूरतमंद गौशाला की नस्ल सुधार हेतु, बीमार गायों की सेवा हेतु एवं पानीपत ज़िले की 32 गौशाला में से किसी भी गौशाला में ज़रूरत के अनुसार राशि खर्च की जाएगी एवं कहा कि नयी पीढ़ी व कर्मचारियों को सनातन एवं गौसेवा के अनेक लाभ गिनाते हुए सभी कर्मचारियों को प्रेरणा दी !
उन्होंने पानीपत के सभी उधोगपति एवं समाजसेवी लोगों से इस तरह की सेवा में बढ़-चढ़ कर आगे आने की अपील की एवं कहा कि प्रत्येक कम्पनी एक रुपया प्रतिदिन दान गौशाला हेतु देने के लिए अपने अपने कर्मचारियों को प्रेरणा देकर इस नेक कार्य में सहयोग कर सकते है इससे बेसहारा गौवंश की सेवा में यह योजना काफ़ी लाभदायक साबित हो सकती है !

Comments