Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


बिजली (खंबों,नीचे रखे ट्रांसफार्मर व खुली बिजली की तारों)की समस्या को लेकर एसडीओ मॉडल टाउन को मिलने पहुंचे रिंग रोड वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य


BOL PANIPAT : आज दिनांक 2- 2 – 2022 को रिंग रोड वेलफेयर एसोसिएशन मॉडल टाउन कार्यकारिणी के सदस्य मॉडल टाउन में लगे बिजली के खंबों व नीचे रखें ट्रांसफार्मर व खुली बिजली की तारों की समस्या को लेकर एसडीओ मॉडल टाउन को मिलने पहुंचे। एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य मोहित बजाज ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सभी लोहे के खंभों को बदला जाना चाहिए इन लोहे के खंभों में किसी भी समय करंट आने का खतरा हमेशा बना रहता है.

एसोसिएशन के पदाधिकारी एसडीओ कुलदीप पुनिया जी से मिले वह उन से निवेदन किया कि मॉडल टाउन रिंग रोड पर जितने भी लोहे के खंभे लगे हैं उन्हें कंक्रीट के खंभों में जल्द से जल्द बदला जाए व खुली तारों को ढका जाए

इस पर एस डी ओ ने सभी पदाधिकारियों को जल्द से जल्द इस समस्या का जल्द समाधान निकाला जाएगा पदाधिकारियों ने इसका ज्ञापन एसडीओ को सौंपा मौके पर मोहित बजाज ,आशु दुआ, राजीव बठला रचित जग्गा रमेश गिरधर अतुल सेठी बिट्टू माटा , मोहित जुनेजा आदि मौजूद थे

Comments