Thursday, June 18, 2026
Newspaper and Magzine


मोबाइल स्नेचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त बाइक व छीना गया मोबाइल बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 13, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 जून 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र में पैदल जा रहे युवक से मोबाइल फोन छीनने वाले दो आरोपियों को हरिनगर कच्ची फाटक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मुकेश निवासी गंगाराम कॉलोनी व हर्षित निवासी शक्ति नगर के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक एक बाइक पर सवार होकर हरि नगर कच्ची फाटक के पास घूम रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान पहचान मुकेश पुत्र राजेश निवासी गंगाराम कालोनी व हर्षित पुत्र विजय निवासी शक्ति नगर के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त बाइक पर सवार होकर बीती 29 फरवरी की देर शाम पुराना औद्योगिक क्षेत्र में हाली पार्क के पीछे वाली सड़क पर पैदल जा रहे एक युवक से मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। मोबाइल स्नेचिंग की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक क्षेत्र में धर्मबीर पुत्र कृष्ण निवासी धनौदा महेंद्रगढ़ हाल किरायेदार सोनीपत की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों आरोपियों ने मिलकर स्नेचिंग की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक व छीना गया मोबाइल बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments