Friday, October 23, 2026
Newspaper and Magzine


-चेकिंग के दौरान 10 कारों से 15 लाख 41 हजार 700 रुपये कैश बरामद किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 22, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 22 सितंबर 2024, विधानसभा आम चुनाव को जिला में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में करवाने के लिए पानीपत पुलिस अलर्ट मोड में है। चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करवाने व अवैध नकदी, नशा और शराब तस्करी पर कड़ी सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के निर्देशन में पानीपत पुलिस ने जिले व प्रदेश से लगती सीमाओं पर नाकाबंदी की गई है। एसएसटी व एफएसटी की टीमें लगातार चेकिंग कर रही है। संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा शनिवार देर शाम चेकिंग के दौरान 10 कारों से 15 लाख 41 हजार 700 रूपये कैश बरामद किया।

थाना शहर पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम लाल बत्ती चौक पर एक कार से 4 लाख 50 हजार, दूसरी कार से 96 हजार व तीसरी बार से 1 लाख 20 हजार रूपये कैश बरामद किया। 
इसी प्रकार थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम ने गांधी कॉलोनी में कार से 1 लाख 10 हजार रूपयै कैश बरामद किया। थाना पुराना औद्योगिक की दूसरी टीम ने काबड़ी चौक पर एक कार से 1 लाख 50 हजार रूपए व दूसरी कार से 1 लाख 10 हजार रूपये कैश बरामद किया। इसक प्रकार थाना औद्योगिक सेक्टर 29 व किशनपुरा चौकी पुलिस टीम ने गोहाना मोड़ पर एक कार से 2 लाख रूपये कैश बरामद किया। थाना तहसील कैंप पुलिस टीम ने नूरवाला अड्डा पर कार से 1 लाख रूपए कैश बरामद किया।
इसी प्रकार थाना सेक्टर 13/17 पुलिस टीम ने बरसत रोड पर कार से 1 लाख 5 हजार 700 रूपये कैश बरामद किया। इसी प्रकार थाना सनौली पुलिस टीम ने सनौली नाका पर पानीपत नंबर एक वॉक्सवेगन कार से 1 लाख रुपए कैश बरामद किया।कार सवार युवकों द्वारा कैश बारे सही जानकारी न देने व सबूत पेश न करने पर पुलिस ने कैश कब्जे में लेकर एसएसटी व एफएसटी टीम के हवाले कर दिया और उक्त टीमों द्वारा कैश ट्रेजरी में जमा करवा दिया। आचार संहिता लगने के बाद से 50 हजार रुपए से ज्यादा की राशि बिना प्रूफ के ले जाने पर पाबंदी है।

Comments