अररिया ( बिहार )सांसद प्रदीप सिंह का पानीपत में भव्य स्वागत।
BOL PANIPAT : सांसद प्रदीप सिंह एवं उनकी टीम का पानीपत के प्रबुद्ध लोगों ने भव्य स्वागत किया, प्रदीप सिंह विगत तीन टाइम से लगातार सांसद बन रहे हैं, उससे पूर्व बिहार सरकार में विधायक रह चुके हैं
राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय संयोजक ब विधानसभा प्रत्याशी (भा ज पा) पं. अजय कुमार झा व भाजपा पूर्व जिला मंत्री पूर्व दिलीप कुंवर कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से दिल्ली लौटने के क्रम में पानीपत के व्यवसायी व फारबिसगंज निवासी वेणुगोपाल सोनी के विशेष आग्रह पर पानीपत स्थित बाबरपुर हवेली होटल में रात्रिभोज के लिए विश्राम किया बाद में दिल्ली के लिए प्रस्थान किया, इसी क्रम में वेणुगोपाल की अगुवाई में पानीपत के उद्योगपति सुरेश काबरा , बलदेव छाबड़ा राजेंद्र खुराना महेश (पूर्व सांसद संजय भाटिया के प्रतिनिधी) बजरंग शेखावत राष्ट्रीय करणी सेना महासचिव, दयानन्द खुंगर समाज सेवी ,मास्टर मुकेश शर्मा , मोहित तिवारी ,राज सिंह जागलान मुकेश शर्मा ने सांसद प्रदीप सिंह व साथ आए अतिथियों का पगड़ी व पटका पहनाकर व मोमेंटो देकर भव्य स्वागत किया व शुभकामनाए दी ।
इसी क्रम में सांसद ने उद्योग पतियो से बिहार के अररिया जिला में भी अपने उद्योग लगाने का आग्रह किया तथा मकई के प्रोडक्ट की सारी जानकारी दी।उद्योगपतियो ने सांसद को आश्वस्त किया ,जरूर इसबार आपके अररिया के विकाश के लिए हम लोग उद्योगपति की बैठक कर सुझाए गए रास्ते पर कार्य करेंगे।
वेणुगोपाल ने आम्रपाली एक्सप्रेस को जोगबनी तक चलाए जाने व गरीब रथ जो अमृतसर से सहरसा साप्ताहिक जाती है उसे भी सप्ताह में 4 दिन करने व पानीपत में ठहराव के लिए माननीय रेल मंत्री से आग्रह करने को कहा ।2 घंटे की इस मुलाकात में सांसद जी ने अपने पिताजी द्वारा लिखी ज्ञानवर्धक कविता सुनाकर पानीपत के उद्योगपतियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के दिल पर अपनी छाप छोड़ दी। महेश थरेजा ने सभी का धन्यवाद किया

Comments