Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर फाइनल रिहर्सल में एसडीएम मनदीप कुमार ने किया अवलोकन।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 19, 2024 Tags: , , , ,

-योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर हुई योग मैराथन।

BOL PANIPAT : 19 जून। योग दिवस की तैयारियों को लेकर बुधवार को स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। जिसका अवलोकन एसडीएम मनदीप कुमार ने किया।  उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम हरियाणा योग आयोग,आयुष विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। जिला भर में योग को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
       उन्होंने बताया कि  21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर सुबह सात बजे से आठ बजे तक अंतिम अभ्यास किया गया। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। इस मौके पर आयुष विभाग के डॉक्टर संजय राजपाल भी उपस्थित रहे।

Comments