Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा कैरियर गाईडस एवं कैरियर काउंसिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 26, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 26 फरवरी। नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल खेड़ी में गत दिवस कैरियर गाईडस एवं कैरियर काउंसिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी मात्रा में लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला युवा अधिकारी स्नेहलता व लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक कनिका त्रिपाठी ने किया।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में जिससे युवाओं को अपने बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था ताकि आज का युवा स्वयं के साथ दुसरों के कैरियर के लिए मार्गदर्शन कर सकें। इसके साथ ही डिजिटल फेसिलेटिंग कार्यक्रम भी किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्येश्य युवाओं में पांजिटिव लाईफस्टाईल के प्रति जागरूकता बढाना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप क्षेत्रीय स्किल प्रशिक्षण संस्थान से अनु मलिक, महाविद्यालय के मुख्याध्यापक शोभा बाटला, प्रोफेसर डॅा दिनेश, स्कूल के अध्यापपक नरेश व रंगा डॅा मुकेश चंद्रा प्रोफेसर डॅा दिनेश बिंदु पीएससी नौल्था, आरएन शर्मा वित्तीय साक्षरता कांउसलर आदि मौजूद रहे।

उन्होनें बताया कि कार्यक्रम की समाप्ति पर नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा मुख्य अतिथियों को टाईमपीस व बुके देकर सम्मनित किया गया व सभी लोगों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई।

Comments