Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


21 जून को शिवाजी स्टेडियम में वितरीत किया जाएगा खेल का सामान: उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 19, 2024 Tags: , , , , ,

-विभिन्न गांव की 27 पंचायतें व 26 वार्ड का नाम सामान लेने वालों की सूची में शामिल

-पार्षद व सरपंच अपने साथ मोहर लेकर आना सुनिश्चित करें

-सामान प्राप्त करने का समय 7:30 बजे

BOL PANIPAT , 19 जून। जिला उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा प्रोवीजन ऑफ स्पोटर्स स्कीम 2023-24 के तहत आगामी 21 जून को शिवाजी स्टेडियम में 8 खेलों का सामान वितरीत किया जाएगा। सरपंच या पार्षद 7:30 बजे शिवाजी स्टेेडियम में स्थित जिला खेल कार्यालय से खेल सामान प्राप्त कर सकते है। सरपंच व पार्षद अपने साथ मोहर लेकर आना सुनिश्चित कर लें। इसके संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए 9012077777 पर सम्पर्क कर सकते है।
जिला खेल अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नांगल खेड़ी, गढ़ी छाज्जू, अलुपुर, कुराना, बुढ़शाम, पुठर, कुटानी, गोयला खेड़ा, गढ़ी बेसिक,ननहेड़ा, सनौली खुर्द, बांध, शाहपुर, बाधड़, कवि, बबैल, दीवाना, बिजावा, मोहाली, खोजकीपुर, रायमल, खलीला, अदियाना, बराना, हडताड़ी की पंचायत के नाम इस सूची में शामिल है जोकि वार्ड नम्बर 26 का नाम भी शामिल है।

Comments