Monday, April 20, 2026
Newspaper and Magzine


रिफाइनरी के नजदीक मार्केट में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशा न करने की दिलाई शपथ.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 20, 2024 Tags: , , , , ,

-नशा एक सामाजिक बुराई होने के साथ-साथ अपराध की जड़: उप पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार गौतम

BOL PANIPAT : 20 जून 2024, नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत वीरवार को थाना सदर पुलिस ने रिफाइनरी के पास मार्केट में लोगों को नशे के दुष्परिणामों बारे जानकरी देकर जागरूक किया और नशा न करने की शपथ दिलाई।

हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में 12 से 26 जून तक नशे के खिलाफ नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान चलाया गया है। जिला में अभियान के सफल आयोजन के लिए पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्जों को विशेष दिशा निर्देश दिए है। पुलिस की टीमों द्वारा प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर क्रार्यक्रम आयोजित कर नशे के दुष्परिणामों व दुष्प्रभाव बारे जानकारी देकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में वीरवार को थाना सदर पुलिस ने रिफाइनरी के पास मार्केट में लोगों को नशे के दुष्परिणामों बारे जानकरी देकर जागरूक किया और नशा न करने की शपथ दिलाई।

उप पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार गौतम ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई होने के साथ साथ अपराधों की जड़ है। इसलिए युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा तथा खेलकूद में अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने माता पिता के सपनों को साकार करें और गांव प्रदेश व देश का नाम रोशन करें।
उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद करता है। एक बार नशे के दलदल में फंस जाते हैं तो फिर फंसते ही चले जाते हैं। समाज में कई तरह के अपराध तो केवल नशे के कारण होते हैं। कुछ लोग लूट-मार जैसी वारदातों को केवल इसी लिए अंजाम देते हैं ताकि वे नशीले पदार्थों की अपनी जरूरत पूरी कर सकें।

उप पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार गौतम ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपने आप को नशे से दूर रखें तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बढ़ चढ़कर भाग ले ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त किया जा सके।

Comments