Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों का आज भी बोलबाला: मंत्री महीपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 21, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 21 जूून। विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्घ है। ग्रामीण क्षेत्र में सरकार ने खिलाडिय़ों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की है। हरियाणा के खिलाडिय़ों का खेलों में सदा बोलबाला रहा है। ओलपिंक की बात हो या विश्व स्तर के खेलों की बात हो। यहां के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन कर तगमें जीते है। वे शुक्रवार को शिवाजी स्टेडियम में 27 ग्राम पंचायतों व वार्ड 26 को प्रोविजन ऑफ स्पोर्टस इक्यूपमैंट स्कीम 2023-24 के तहत विभिन्न 8 खेलों का सामान वितरित कर रहे थे।
उन्होंने विभिन्न खेलों से जुड़े उपकरण वितरीत करते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि खेल सुविधाओं का लाभ ग्रामीण स्तर के खिलाडिय़ों को मिलेगा व खेलो में और निखार आएगा। इस मौके पर उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया, सीटीएम टीनू पोसवाल, जिला खेल अधिकारी सत्येन्द्र आदि मौजूद रहे।

Comments