श्री तेग बहादुर के 400 वें प्रकाश उत्सव कार्यक्रम में राजनैतिक भावनाओं से ऊपर उठकर विपक्ष के नेता भी कार्यक्रम में भाग लेंगे
BOL PANIPAT : 17 अप्रैल- आगामी 24 अप्रैल को आयोजित हिन्द की चादर गुरु श्री तेग बहादुर के 400 वें प्रकाश उत्सव कार्यक्रम में राजनैतिक भावनाओं से ऊपर ऊठकर विपक्ष के नेता भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।यही नहीं इन सबने सेवा भाव में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हुए किसी भी तरह का जिम्मा लेने की हामी भरी है।
सरकार बिना किसी भेदभाव के सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा जारी पोस्टर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हूड्डा,इनैलो नेता अभय सिंह चौटाला का फोटो भी रिलीज़ किया गया है। पोस्टर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़,सांसद संजय भाटिया,विधायक महिपाल ढांडा,प्रमोद विज और सामालखा के विधायक धर्म सिंह छौक्कर,इसराना के विधायक बलबीर बाल्मीकि,मेयर अवनीत कौर,पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार का फोटो भी रिलीज किया गया है।

करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय भाटिया ने बताया कि गुरु सबके सांझे होते हैं,इसीलिए यह कार्यक्रम सब संशयों और राजनैतिक भावनाओं से ऊपर उठकर मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम ऐसे महान गुरु श्री तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश उत्सव पर मनाया जा रहा है जिन्होंने हिंदुस्तान के लिए अपना बलिदान दिया। इस कार्यक्रम को लेकर सभी एकजुट हैं और आगामी 24 अप्रैल को यह कार्यक्रम मिलजुल कर सम्पन्न करवाएंगे।

Comments