नशा तस्कर की निशानदेही पर सप्लायर को हिमाचल से गिरफ्तार कर लाई पानीपत पुलिस.
BOL PANIPAT : 23 जून 2024,एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की टीम 400 ग्राम चरस के साथ पकड़े आरोपी नशा तस्कर की निशानदेही पर सप्लायर को हिमाचल के कुल्लू से गिरफ्तार कर लाई। आरोपी की पहचान सेसराम निवासी गागनी कुल्लू हिमाचल के रूप में हुई।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम ने बीते बुधवार को मिली गुप्त सूचना पर जीटी रोड पर सेक्टर 18 कट के पास नाकाबंदी कर नशा तस्कर आरोपी बलकार निवासी हरिसिंह कॉलोनी को 400 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में उक्त चरस हिमाचल के कुल्लू में सेसराम निवासी गागनी कुल्लू से कम कीमत पर खरीद कर लाने बारे स्वीकारा था।
आरोपी बलकार के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के दो अभियोग दर्ज है। आरोपी करीब 1 साल पहले पानीपत जेल से बेल पर बाहर आया था। आरोपी बेल पर आने के बाद फिर से नशा तस्करी करने लगा।
सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि बरामद चरस को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी बलकार के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस ने वीरवार को आरोपी बलकार को माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर शनिवार देर शाम नशा सप्लायर आरोपी सेसराम को हिमाचल के कुल्लू जिला के गागनी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी सेसराम ने 450 ग्राम चरस कम कीमत पर खरीदकर आरोपी बलकार को 45 हजार रूपए में बेचने बारे स्वीकारा।
सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी बलकार को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया व नशा तस्करी में सलिप्त अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए आरोपी सेसराम को 3 दिन के पुलिस डिमांड पर हासिल किया।

Comments