Tuesday, September 15, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार, बेचने की फिराक में घूम रहा था

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 14, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 14 सितंबर: सीआईए वन पुलिस टीम ने सेक्टर-25 गंदा नाला पुलिया के पास चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव चुलाकाना निवासी अरूण के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को रविवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक स्पलेंड बाइक पर सेक्टर-25 गंदा नाल पुलिया के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की होने संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर बाइक सहित युवक को काबू किया। बाइक के कागजात मांगने पर वह टालमटोल करने लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक 8 सितंबर को जिला सचिवालय परिसर की पार्किंग से चोरी करना स्वीकार किया। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना शहर में मोहम्मद राशिद पुत्र मुमताज अली निवासी नवादा पार की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने उक्त बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा हुआ वह रविवार को चोरी की बाइक को लेकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में आया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments


Leave a Reply