Wednesday, September 9, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध हथियार व रौंद के साथ दो युवक गिरफ्तार. एक देसी पिस्तौल व 2 रौंद बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 6, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 06 दिसंबर: सीआईए थ्री पुलिस टीम ने चौटाला रोड से सेक्टर 29 में जाने वाली सड़क पर दो युवकों को एक देसी पिस्तौल व 2 रौंद के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों कि पहचान डाहर गांव निवासी अभिषेक उर्फ शेखा व सोमबीर उर्फ सुखा के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान औद्योगिक सेक्टर 29 में थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक चौटाला रोड की और से सेक्टर 29 की तरफ आ रहे है। युवकों के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम सूचना को पुख्ता मानकर चौटाला रोड की और से आने वाली सड़क पर पेड की ऑड लेकर खड़ी हो गई। कुछ देर पश्चात टीम को चौटाला रोड की और से दो युवक पैदल आते हुए दिखाई दिए। पास आने पर पुलिस टीम ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान सोमबीर उर्फ सुखा व अभिषेक उर्फ शेखा के रूप में बताई। तलाशी लेने पर अभिषेक की जींस की जेब से एक देसी पिस्तौल, जिसको खोलकर जांच करने पर अनलोड मिला व सोमबीर की जींस की जेब से दो जिंदा रौंद मिले।

प्रभारी इंस्पेक्टर वियज ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह दोनों दोस्त है। आरोपी अभिषेक उर्फ शेखा ने पूछताछ में पुलिस को बताया गांव में उसकी रंजिश चल रही है। उसने करीब 1 साल पहले मतलौडा अनाज मंडी में मिले अमित नाम के एक युवक से उक्त देसी पिस्तौल व 2 जिंदा रौंद 6 हजार रूपए में खरीदे थे। शुक्रवार को वह और उसका साथी आरोपी सोमबीर उर्फ सुखा देसी पिस्तौल व रौंद को साथ लेकर चौटाल रोड से सेक्टर 29 की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शनिवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

आरोपियों को पहले भी आपराधिक रिकार्ड

प्रभारी इंस्पेक्टर वियज ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी अभिषेक उर्फ सुखा के खिलाफ लड़ाई झगड़े का एक मामला थाना इसराना में दर्ज है। मामले में आरोपी जेल से बेल पर आया हुआ है। आरोपी सोमबीर के खिलाफ हत्या का एक मामला रोहतक के थाना सदर में दर्ज है। आरोपी करीब 2 महीने पहले जेल से बेल पर बाहर आया है।

Comments