अहमदाबाद निवासी युवक ने दी 27 लाख रुपये की लूट की शिकायत। पुलिस कर रही मामले की जांच।
BOL PANIPAT : गुजरात अहमदाबाद निवासी जयेश ने पुलिस को शिकायत दी है जिसमें उसके साथ लूट होने की बात कही गई है। जयेश का कहना है कि वह करीब 11बजे पानीपत बस स्टैंड के बाहर एक ऑटो में अकेले बैठा। बस स्टैंड पानीपत से पानीपत की तरफ कुछ दूरी पर चलते हुए ऑटो के सामने अचानक एक एक्सयूवी गाड़ी आई। गाड़ी से तीन लोग उतरे और उसके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन कर मौके से फरार हो गए। बैग में कलेक्शन के 27 लाख रुपए थे। जयेश का कहना है कि वह एक कंपनी में कलेक्शन का काम करता है और मंगलवार को गोहाना व रोहतक से करीब 27 लख रुपए की कलेक्शन लेकर वह बस से पानीपत बस स्टैंड आया था।
मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने कंपनी से संपर्क करके कंपनी मैनेजर को भी मौके पर बुला लिया। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर थाना पुलिस और सीआईए की संयुक्त टीम में मामले की छानबीन करने में जुटी हैं।
सेक्टर 29 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि इस मामले की शिकायत उन्हें करीब 2 बजे मिली थी जबकि शिकायत में पीड़ित के द्वारा वारदात का समय सुबह 11बजे बताया गया है। इतनी बड़ी रकम लेकर युवक बस और ऑटो में सफर कर रहा था जो सामान्य बात नहीं है। पुलिस ने गुजरात के कंपनी मैनेजर को भी संपर्क कर यहां बुलाया तो वह भी तुरंत पहुंच गया। इन सभी बातों के मध्य नजर फिलहाल मामला संदिग्ध लग रहा है. पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन करने में जुटी है।

Comments