अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 13 जनवरी: एंटी नारकोक्टिस सेल पुलिस टीम ने समालखा बस अड्डे के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी कि पहचान यूपी के शामली जिले के तितरवाड़ा गांव निवासी नौमान के रूप में हुई है।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम सोमवार शाम को गश्त के दौरान जीटी रोड पर मनाना मोड़ के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि समालखा बस अड्डे के बाहर संदिग्ध किस्म का एक युवक घूम रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ मे युवक ने अपनी पहचान नौमान पुत्र जाहिद निवासी तितरवाड़ा शामली यूपी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर युवक की जींस की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।
इंचार्ज सब इंस्पेटर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उक्त देसी पिस्तौल करीब 4 महीने पहले यूपी के शामली में एक युवक से कम कीमत पर खरीदा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया सोमवार को वह देसी पिस्तौल को बेचने के लिए समालखा अड्डे के पास ग्राहक की फिराक में आया था। पुलिस ने उसको देसी पिस्तौल सहित काबू कर लिया।
आरोपी नौमान का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ जांनलेवा हमला का एक व आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज है। आरोपी करीब 4 माह पहले जेल से बेल पर बाहर आया था।
इंचार्ज सब इंस्पेटर सुभाष ने बताया कि पुलिस ने आरोपी नौमान के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से असला सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments