Sunday, July 12, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोर गिरफ्तार. चोरी की एक बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 28, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 जून 2024, थाना शहर पुलिस ने जीटी रोड तहसील कैंप कट पर नाकाबंदी कर एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अजय उर्फ कालू निवासी भूल भूलैया चौक के रूप में हुई।

थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर पुराना बस स्टेंड की और से जीटी रोड तहसील कैंप कट से होते हुए टोल की तरफ जाएगा। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए तुरंत तहसील कैंप कट पर नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी।
कुछ देर पश्चात एक युवक पुराना बस स्टेंड की और से स्पलेंडर बाइक पर आता दिखाई दिया। पास आने पर पुसिस टीम ने बाइक को रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अजय उर्फ कालू पुत्र वेद प्रकाश निवासी भूल भूलैया चौक के रूप में बताई।
बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक वीरवार को दोपहर के समय पुराना बस स्टेंड के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में लक्की पुत्र नरेंद्र निवासी पटेल नगर तहसील कैंप की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments