बाइक चोर गिरोह के दो आरोपियों को यूपी की बिजनौर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर थाना चांदनी बाग पुलिस ने की पूछताछ.
BOL PANIPAT : 06 जुलाई 2024, थाना चांदनी पुलिस की टीम यूपी की बिजनौर जेल में बंद बाइक चोर गिरोह के दो आरोपियों को शुक्रवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपियों की पहचान सोमपाल निवासी अहमदगढ़ व बिंटू निवासी टंडेरा शामली यूपी के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने 15 मई को सेक्टर 25 में अमित ढाबा के बाहर से एक स्पलेंडर बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में सुनील पुत्र सतबीर निवासी विकास नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गत अप्रैल महिने में यूपी की बिजनौर पुलिस ने डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने पानीपत की बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे भी स्वीकार किया था। यूपी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पानीपत से चोरी हुई स्पलेंडर बाइक बरामद की थी।
इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर थाना चांदनी बाग पुलिस शुक्रवार को यूपी की बिजनौर जेल से दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments