Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पीआरपीसी ने की ददलना गाँव मे स्वच्छता जागरूकता पहल.

By LALIT SHARMA , in Business , at July 15, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स द्वारा 1 से 15 जुलाई तक कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया है, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान के तहत, पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स की सीएसआर टीम ने ददलना गाँव में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया, जिसमें ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित की गई।

इस कार्यक्रम में पानीपत रिफाइनरी एवं  पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स की टीम, ददलना गाँव से चरनजीत जी, दीपक जी एवं गाँव के लोग और सफाई कर्मचारियों ने  साथ मिलकर गाँव के मेन रोड पर सफाई अभियान चलाया। गाँव के लोगो मे सफाई के प्रति प्रतिबद्धता लाने की लिए स्वच्छता शपथ दिलवाई और स्वच्छता के प्रति जागृत करने के लिए उनसे वार्ता भी की। कार्यक्रम मे इंडियन ऑइल की टीम द्वारा गाँव वालो के साथ मिलकर वोकेथोन का भी आयोजन किया गया।  

सफाई अभियान के दौरान, टीम सीसी और सीएसआर ने सफाई कर्मचारियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, जिससे कर्मचारियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। यह संवाद सफाई कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ। सफाई कर्मचारियों के योगदान को मान्यता देने के लिए, कार्यक्रम के अंत में, उन्हें स्वच्छता किट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के अगले चरण में, ददलना गाँव के महाराणा प्रताप स्टेडियम में पौधारोपण का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत, गाँव के वासियों और इंडियन ऑइल की टीम ने मिलकर पौधे लगाए। यह पौधारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का एक प्रयास था, बल्कि भविष्य में एक हरित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम था।

इस स्वच्छता पखवाड़े ने ददलना गाँव में स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस तरह के प्रयास स्वच्छ और स्वस्थ समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इस प्रकार के आयोजन न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में सामूहिक प्रयासों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने का भी प्रयास करते हैं।

Comments