Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


पाइट एनएफएल ने जीती चैंपियनशिप.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 18, 2024 Tags: , , ,

-शहीद कैप्‍टन अतुल सोमरा की स्‍मृति में कराई गई जिलास्‍तरीय भाषण प्रतियोगिता

BOL PANIPAT : समालखा – शहीद कैप्‍टन अतुल सोमरा की स्‍मृति में आयोजित जिलास्‍तरीय अंतर स्‍कूल भाषण प्रतियोगिता में पाइट सीनियर सेकेंडरी स्‍कूल एनएफएल की टीम चैंपियन रही। 20 से अधिक स्‍कूल के बच्‍चों ने इस प्रतिस्‍पर्धा में भाग लिया। समालखा पाइट कॉलेज में आयोजित इस प्रतिस्‍पर्धा में विजेताओं को 11 हजार, 5100 और 3100 का नकद पुरस्‍कार भी दिया गया। प्रतियोगिता अंग्रेजी व हिंदी भाषा में हुई, जिसमें बच्‍चों को देशभक्ति पर भाषण देना था

रोटेरियन आरएस सोमरा मुख्‍य अतिथि, श्वेता गोयल, पाइट के चेयरमैन हरिओम तायल, सचिव सुरेश तायल, बोर्ड सदस्‍य शुभम तायल, ज्योति तायल, रोटेरियन लोकेश मिगलानी, रोटेरियन अमित सोमरा, रोटेरियन विवेक गर्ग, रोटेरियन एसके ओबेरॉय, रोटेरियन धीरज मलिक विशिष्‍ट अतिथि रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. अखिलेश मिश्रा, डॉ. रोहित गर्ग, डॉ. निशा दहिया और डॉ. मनीष शामिल रहे।

अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में बाल विकास मॉडल टाउन स्कूल की छात्रा विभूति ने प्रथम, पाइट संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनएफएल की विभूति सेठी ने द्वितीय और मॉडल संस्कृति स्कूल जीटी रोड की नैंसी ने तृतीय स्थान ग्रहण किया। हिंदी प्रतियोगिता में दून पब्लिक स्कूल की नैंसी चहल ने प्रथम, पाइट संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनएफएल की आर्शी जुनेजा ने द्वितीय स्थान तथा पाइट संस्कृति स्कूल हुडा की इश्मीत कौर ने तृतीय स्थान हासिल किया। रनिंग ट्रॉफी पाइट एनएफएल स्‍कूल ने जीती। चेयरमैन हरिओम तायल ने सभी बच्चों को शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखने को प्रेरित किया। इस अवसर पर पाइट एनएफएल की प्रिंसिपल रेखा बजाज, उपप्रधानाचार्य बॉबी सिंह, मनजीत, आशा , उपवासिका, नवजोत, दिशा व शिवानी भी मौजूद रहीं।

Comments